
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में पुलिस ने अयोध्या से 1 और बिहार से 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अयोध्या से जिस शूटर को गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान राज सिंह के रूप में हुई है। राज मूल रूप से बलिया का रहने वाला है और भाजपा नेताओं का करीबी है। सूत्रों के मुताबिक, हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में अब तक कुल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शिवेंदु अधिकारी के पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड के मामले में बलिया निवासी राज सिंह को लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गिरफ्तार किया गया।
अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से देर रात गिरफ्तार किया गया आरोपी राज सिंह लखनऊ से एक भाजपा नेता की शादी अटेंड करने के बाद गोरखपुर की तरफ जा रहा था। कोलकाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने या स्वीकारने से साफ मना कर रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक हाई प्रोफाइल मर्डर केस में कुल तीन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस ने शूटरों की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि 6 मई को मध्यग्राम में चंद्रनाथ रथ की हत्या के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर से और राज सिंह को उत्तर प्रदेश के बलिया से 10 मई को विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के बाद, तीनों को रविवार सुबह मध्यग्राम पुलिस स्टेशन में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।


