फेक एवं आपत्तिजनक एआई जनरेटेड वीडियो पर एफआईआर की मांग रानीतराई थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

NFA@0298
3 Min Read


रानीतराई।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना प्रभारी रानीतराई से मुलाकात कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे फेक एवं आपत्तिजनक एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर कड़ा विरोध दर्ज करते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी एस सेंगर ने उन्हें मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी रानीतराई को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि इंस्टाग्राम पर कांग्रेस पोल खोल एवं रैंडम छत्तीसगढ़ आईडी के माध्यम से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से भ्रामक, असत्य एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने इसे न केवल व्यक्तिगत चरित्र हनन का प्रयास बताया, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने और राजनीतिक वातावरण को विषाक्त करने की साजिश करार दिया है। इस प्रकार की हरकतों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में संबंधित इंस्टाग्राम आईडी संचालकों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, आपत्तिजनक वीडियो को तत्काल हटाकर संबंधित आईडी को स्थायी रूप से प्रतिबंधित करने तथा भविष्य में इस प्रकार के फेक एवं एआई जनरेटेड दुष्प्रचार पर रोक लगाने हेतु ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी कार्यकर्ता जनआंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और प्रदेश के गृहमंत्री बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त है।वहीं कांग्रेस की ओर से कहा गया कि 2 दिन के भीतर कार्यवाही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू,रूपेंद्र शुक्ला अध्यक्ष सरपंच संघ,देवकुमार निषाद उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,मंडल अध्यक्ष सोहन जोशी,ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष पटेल,यादव राम सेन,अमित अग्रवाल सरपंच,किशोर चंद्राकर सेक्टर प्रभारी,भेदप्रकाश वर्मा,कमलेश नेताम,हितेश ठाकुर,नारद साहू,द्रोपदी साहू,प्रकाश साहू,भक्तुराम गायकवाड़,राजाराम,गहीरवार,रेखराज साहू,विष्णु वर्मा,लक्षण साहू,डोमन चंद्राकर, सुमित विश्वकर्मा,हेमलाल साहू,सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment