पी एम् श्री सेजेस कुम्हारी दुर्ग के मीडिया एंड इंटरटेनमेंट के विद्यार्थियों का कराया गया औद्योगिक भ्रमण एवं अतिथि शिक्षण।

NFA@0298
3 Min Read


विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी। पी एम् श्री सेजेस कुम्हारी के नवमी, दसवी ग्यारहवी एवं बारहवी को जी सीसी एजुकेशन अकादमी कुम्हारी में व्यावसायिक प्रशिक्षिका श्रीमती मनीषा सरकार (ट्रेड – मीडिया एंड इंटरटेनमेंट ) के द्वारा जी सी सी एजुकेशन अकादमी में औद्योगिक भ्रमण कराया गया | जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा कंप्यूटर सेण्टर में होने वाले कार्यो जैसे –एम एस एक्सेल, एम एस वर्ड, वेब डिजाइनिंग, पासपोर्ट साइज़ फोटो बनाना, सॉफ्ट वेयर, एवं हार्ड वेयर की जानकारी प्रदान की गयी तथा शासन प्रशासन के द्वारा चल रही योजनाओ के बारे में बताया गया जिससे विद्यार्थियों में स्वरोजगार बनाये जाने में रुचि उत्पन्न हुई | श्री गीतेश्वर साहू जी अकादमी प्रमुख जी सीसी एजुकेशन अकादमी कुम्हारी के द्वारा विद्यार्थियों को उचित दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ |
साथ ही साथ दिसंबर माह में अतिथि शिक्षक के रूप में सुश्री भूमिजा ठाकुर तथा सुश्री कृतिका जुरेसिया के द्वारा के द्वारा 9 वी, 10वी, 11 वी एवं 12 वी कक्षा के विद्यार्थियों को क्रमशःपासपोर्ट साइज़ फोटो मेकिंग,एम एस प्रेजेंटेशन, एम एस एक्सेल, एम एस वर्ड, एम एस ऑफिस, फोटोशोप, विडियो एडिटिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के साथ साथ बेहतर संचार प्रणाली इत्यादि विषय वस्तु पर अतिथि व्याख्यान किया गया |
श्रीमति विजया श्रीवास्तव (प्राचार्या पी एम् श्री सेजेस कुम्हारी ) मैम द्वारा प्रशंसा की गयी | पी एम् श्री सेजेस कुम्हारी में विगत नौ वर्षो से व्यावसायिक प्रशिक्षण के अंतर्गत 2 विषय हेल्थ केयर और मीडिया एंटरटेनमेंट का संचालन किया जा रहा है | जिसमे कक्षा 9 वी से 12 वी तक कुल लगभग 264 विद्यार्थी अध्ययनरत है |
विद्यार्थियो द्वारा व्यवसयिक विषय का अध्यापन करना बेहतर पाया गया है | जिसके फलस्वरूप 12 वी कक्षा पढ़ने के पश्चात स्वरोजगार तथा प्रोफेशनल कोर्सेज की ओर अग्रसर हो रहे है | जो की छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं में बेरोजगारी की दर को कम करने में मील का पत्थर साबित हो रही है | यह जानकारी व्यावसायिक प्रशिक्षिका श्रीमती मनीषा सरकार (ट्रेड – मीडिया एंड इंटरटेनमेंट ) के द्वारा बताया गया |



Source link

Share This Article
Leave a Comment