पीएम की अपील ओपी चौधरी ने छोड़ा मंत्री प्रोटोकॉल

NFA@0298
1 Min Read


पीएम की अपील ओपी चौधरी ने छोड़ा मंत्री प्रोटोकॉल


12-May-2026 11:23 PM

-कहा-अति आवश्यक होने पर ही करेंगे उपयोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बड़ा फैसला लेते हुए मंत्री के तौर पर मिलने वाली गाड़ी और प्रोटोकॉल का त्याग कर दिया है। उन्होंने कहा है कि स्थिति सामान्य होने तक वे केवल अति अनिवार्य परिस्थितियों में ही पायलट या फॉलो गाड़ी का उपयोग करेंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अति आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर वे किसी भी प्रकार की पायलट या फॉलो गाड़ी और प्रोटोकॉल का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

ओपी चौधरी की इस पहल के बाद अब अन्य मंत्रियों पर भी इसी तरह की पहल करने का दबाव बढ़ सकता है। साथ ही निगम-मंडलों के अध्यक्षों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के लिए भी ऐसे निर्देश लागू किए जाने की चर्चा शुरू हो गई है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment