पटाखा फ़ैक्ट्री में विस्फोट से 23 की मौत

NFA@0298
1 Min Read


तमिलनाडु: पटाखा फ़ैक्ट्री में विस्फोट से 23 की मौत


19-Apr-2026 10:20 PM

तमिलनाडु के विरुधुनगर ज़िले के कट्टनरपत्ती क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फ़ैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह पटाखा फैक्ट्री विरुधुनगर ज़िले के वाचक्करपट्टी पुलिस थाने के अंतर्गत कट्टानारपट्टी इलाक़े में मौजूद है. इस फ़ैक्ट्री में 50 से अधिक कमरे हैं और इसमें 100 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं.

रविवार दोपहर इस फ़ैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया. विस्फोट सामने के बरामदे में हुआ, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर घायल हो गए.

ज़िला अग्निशमन अधिकारी गणेशन ने बीबीसी तमिल को बताया, “यहाँ हादसे के बाद पटाखे लगातार फटते रहे, जिससे बचाव के काम में मुश्किलें आईं.”

विरुधुनगर पटाखों और माचिस के निर्माण के लिए मशहूर है.



Source link

Share This Article
Leave a Comment