अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल वायदों को पूरा करने के लिए उठाया बेहतर कदम,,
पाटन,,पाटन नगर पंचायत क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्षौल्लास से मनाई गई देश का गणतंत्र दिवस नगर के आजाद चौक,राजीव चौक,सुभाष चौक सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों के अलावा सभी शासकीय कार्यालयों में उनके संस्था प्रमुख के द्वारा ध्वज फहराया गया

मुख्य आयोजन नगर पंचायत परिसर में झंडा फहराने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश पढ़कर सुनाया पश्चात श्री भाले ने अपने निर्वाचन के बाद अपने कार्यकाल में किए कार्य को उल्लेख किया नगर पंचायत योगेश निक्की भाले ने अपने संबोधन में नगर के नागरिक नपा के अधिकारी कर्मचारी को गणतंत्र की बधाई देते हुए नगर विकास में सहयोग ज्ञापित करते हुए कहा कि नगर पंचायत को स्वक्षता में देश के दूसरे नम्बर आने पर स्वक्षता दीदी एवं कर्मचारी का आभार प्रगट करते हुए कहा इस वर्ष स्वक्षता रैंकिंग में पाटन नगर पंचायत का नाम प्रथम आने पर सभी स्वक्षता दीदी एवं कर्मचारी को अपने स्वयं के खर्च से बस्तर भ्रमण के साथ साथ पचास हजार नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा किया जिससे नपा के सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर दिखी है दूसरी घोषणा में श्री भाले ने कहा कि पाटन में सप्ताह में शनिवार के दिन भी अटारी एवं खोरपा के मध्य सभागार के समीप बाजार लगेगा यह घोषणा आगामी 7 फरवरी शनिवार को ही लागू हो जाएगी श्री भाले ने कर्मचारियों को इस योजना को प्रचारित कर शनिवार को लागू करने की बात कही गणतंत्र समारोह को भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने भी संबोधित करते हु कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए हजारों ने अपना अनमोल योगदान दिया है तभी हम स्वंतत्र देश में सांस ले पा रहे है श्री वर्मा ने अधिकार के साथ साथ कर्तव्य को भी निभाना चाहिए इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा,उपाध्यक्ष श्रीमति निशा सोनी,पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी,पार्षद केवल देवांगन, पुरुषोत्तम कश्यप,आभास दुबे, श्रीमति नेहा वर्मा,मनोज कुर्रे,देवेंद्र ठाकुर,चंद्र प्रकाश देवांगन, पार्षद श्री निर्मलकर,बाबा वर्मा,केशव बंछोर,केदार कश्यप,बीरेंद्र वर्मा,पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार भाले मीडिया प्रभारी विजय कान्त बंछोर के अलावा नगर के नागरिक अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

