दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर जुटे हजारों छात्र-युवा

NFA@0298
2 Min Read


नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले शनिवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र और युवा एकत्र हुए। सुबह से शुरू हुआ प्रदर्शन शाम तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए परीक्षा पेपर लीक, NEET और CBSE मूल्यांकन संबंधी मुद्दों को उठाया।

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिल्ली पुलिस ने निर्धारित समय के लिए प्रदर्शन की अनुमति दी थी और पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की।

आयोजकों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। राजधानी में हुए इस प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर भी व्यापक चर्चा बटोरी और बड़ी संख्या में युवाओं ने इसका समर्थन किया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment