जोन 10 से 100 एकड़ जमीन की फाइल की चोरी

NFA@0298
2 Min Read


जोन 10 से 100 एकड़ जमीन की फाइल की चोरी


15-Apr-2026 10:27 PM

जोन कमिश्नर बदले ग‌ए, एफ‌आईआर भी हो रही 

रायपुर, 15 अप्रैल। जोन 10 दफ्तर से निजी बिल्डर की एक ले आउट फाइल चोरी चली गई है। यह फ़ाइल जोन कार्यालय से निगम मुख्यालय के बजाय सीधे नगर निवेश विभाग जो आवास एवं पर्यावरण विभाग के अधीन होता को भेज दी गई। निगम मुख्यालय का अमला इसे चोरी होना बता रहा है।

मिली जानकारी अनुसार जोन 10 के अंतर्गत 69 भूखंड की फाइलगुम गई है। जो लगभग 100 एकड़ जमीन की है। यह मामला सामने आते ही जोन कमिश्नर को मुख्यालय अटैच किया गया है।बोरियाकला इलाके के ओम नगर, साईं नगर बिलाल नगर का क्षेत्र की फाइल गायब हो गई है। बिल्डर की ओर से  जमा फाइल जोन कार्यालय से निगम मुख्यालय न भेज कर सीधे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को भेज दी गई। यह मामला सामने आते ही कमिश्नर ने जांच के आदेश देते हुए जोन कमिश्नर को बदल दिया है।जोन कमिश्नर का कहना है कि मुख्यालय से जोन को शिकायत मिली थी। इस पर सभी जोन को पत्र भेजा जा रहा है और एफ‌आईआर भी कराई जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment