घरेलू विवाद में बेटे का खूनी हमला, माता-पिता पर

NFA@0298
1 Min Read


बालोद। CG BREAKING: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के जमरुवा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटे प्रमोद देवांगन ने विवाद के दौरान अपनी मां कुमारी बाई देवांगन के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया, वहीं पिता गणेश देवांगन के हाथ पर भी हमला किया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।

– Advertisement –

Ad image

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को उच्च इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे प्रमोद देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

– Advertisement –

Ad image

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment