केरल में सरकार गठन की हलचल तेज,

NFA@0298
2 Min Read


तिरुवनंतपुरम। POLITICAL NEWS:  केरल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और भावी मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। सूत्रों के मुताबिक सतीशन ने राज्यपाल को बहुमत समर्थन की जानकारी दी, जिसके बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ गई है।

इससे पहले कांग्रेस हाईकमान ने वीडी सतीशन के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए मुहर लगाई थी। पार्टी के शीर्ष नेताओं दीपा दासमुंशी, मुकुल वासनिक और अजय माकन ने दिल्ली में इसकी आधिकारिक घोषणा की। सतीशन केरल के 13वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस में लंबे समय तक मंथन चलता रहा। अंतिम फैसले से पहले कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के साथ अहम बैठक की थी। वहीं वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को भी राहुल गांधी ने फोन कर फैसले की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय होने के बाद वीडी सतीशन गुरुवार सुबह अपने परिवार के साथ तिरुवनंतपुरम पहुंचे। पिछले पांच वर्षों से वह विपक्ष के नेता के रूप में जिस सरकारी आवास में रह रहे थे, वहीं से अब नई सरकार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में फैसले के बाद उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment