आबकारी विभाग की कार्रवाई, 98 पाव विदेश

NFA@0298
1 Min Read


आरंग। CG NEWS : आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में विदेशी मदिरा बरामद की है।

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कुटेला में कार्रवाई करते हुए दो युवकों प्रदीप बांधे (26 वर्ष), पिता लखेश्वर बांधे, निवासी पलारी और महेंद्र सोनवानी (26 वर्ष), पिता प्रेमशंकर सोनवानी, निवासी पलारीको अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 98 पाव गोवा ब्रांड विदेशी मदिरा बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 17.64 बल्क लीटर है।

आबकारी अमला ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत उन्हें गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक प्रीति कुशवाहा, ईएसआई सुशील चंद्राकर, प्रधान आरक्षक दिगंबर बूरा तथा आरक्षक कृष्णकांत गढ़वाल और ऋत्विक खोबरागढ़े का विशेष योगदान रहा।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment