
लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज में बुधवार को रोजगार मेला लगाया गया। इसमें शामिल होने के लिए 71 अभ्यर्थी आईटीआई कैंपस पहुंचे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के बाद कुल 50 स्टूडेंट्स का चयन हो गया।
इस जॉब फेयर में 3 कंपनियां शामिल हुईं। इनमें टाटा मोटर्स, गुजरात की इंडो ऑटो कॉम्पोनेंट्स और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शामिल हुईं। इस दौरान एक्सपर्ट्स ने ट्रेनिंग सेशन के जरिए अभ्यर्थियों को करियर गाइडेंस भी दी। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि जॉब मेले में कुल 71 अभ्यर्थी नौकरी के लिए पहुंचे थे। इनमें से 50 का सिलेक्शन हुआ। इनको 14 हजार 863 से 21 हजार तक की सैलरी ऑफर की गई है।
आईटीआई अलीगंज के प्रिंसिपल राज कुमार यादव ने कहा कि अगले रोजगार मेले का 26 नवंबर को आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि मैं हर छात्र से अनुरोध करता हूं कि अब आप अपने गांव, अपनी पंचायत और अपने जिले का नाम रोशन करने के लिए काम करें।

