अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के विदेश मंत्री को धमकाया, बोला- होर्मुज ब्लॉकेड का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं

NFA@0298
2 Min Read


नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को धमकी देते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी ब्लॉकेड का कोई भी उल्लंघन और ईरानी तेल का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने शनिवार को जारी बयान में दी।

जयशंकर ने शुक्रवार को रुबियो से फोन पर बात की और ओमान तट के पास अमेरिकी हमलों में भारतीय नागरिकों की मौत पर सख्त विरोध दर्ज कराया था।अमेरिका ने सभी व्यावसायिक जहाजों को लेकर चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी बलों के आदेशों का तुरंत पालन करें।

टॉमी पिगॉट ने कहा, ‘विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि सभी व्यावसायिक जहाजों को अमेरिकी बलों के आदेशों का तुरंत अनुपालन करना चाहिए, क्योंकि वे जलडमरूमध्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। रुबियो ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी ब्लॉकेड का उल्लंघन और ईरानी तेल का अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

महत्वपूर्ण है कि इस सप्ताह ओमान तट के पास तीन भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमले हुए। इनमें से एक हमले में बुधवार को तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई।

जयशंकर ने रुबियो से बात करने के बाद X पर लिखा, ‘व्यावसायिक शिपिंग के खिलाफ ऐसी घातक कार्रवाई उचित नहीं है।’



Source link

Share This Article
Leave a Comment