
रायपुर। CG NEWS: सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने भाजपा प्रवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित चिमनानी से मुलाकात कर आभार जताया।
इस दौरान सिंधी अकादमी के संचालन के विभिन्न विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई।

अमित चिमनानी ने सुषमा जेठानी को उनके सफलतम कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।




