सारण में न्यायबस्ती लोहा टोला के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटने से चार की मौत

NFA@0298
2 Min Read



सारण । शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यायबस्ती लोहा टोला के समीप अहले सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह लगभग चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद आर्केस्ट्रा कर्मी डीजे लदी पिकअप पर सवार होकर लौट रहे थे। डॉक्टर पी.एन. सिंह डिग्री कॉलेज से पश्चिम दिशा में पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त पिकअप पर सवार कलाकार सड़क पर जा गिरे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, भगवान बाजार थाना और रिवीलगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत छपरा सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। इस दुर्घटना के बाद इलाके में शोक है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment