रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ फोरलेन सड़क से विकास होगा तेज: बृजमोहन

NFA@0298
2 Min Read



धरसींवा के जरौंदा में ‘सुशासन तिहार’ शिविर

रायपुर, 5 जून। धरसींवा  के ग्राम पंचायत जरौंदा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ शिविर में शुक्रवार को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों की झड़ी लग गई। मुख्य अतिथि  सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल थे। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक  अनुज शर्मा एवं पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में 19 पंचायतों के 21 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे।

शिविर में कुल 1200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 350 आवेदन सीधे जनसमस्याओं (बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि) से संबंधित थे। मंच से सांसद अग्रवाल ने अधिकारियों को कड़े लहजे में अधिकारी 7 दिनों के भीतर निराकरण करने कहा।

उन्होंने PWD के अधिकारियों की अनुपस्थिति और दौंदेखुर्द से मांढर जोने वाले मार्ग के 500 मीटर हिस्से का निर्माण न होने पर जवाब-तलब भी किया।

ग्रामीणों के उत्साह के बीच सांसद अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणा करते हुए 19 गांवों को 5-5 लाख रुपए (कुल 95 लाख रुपए) देने का एलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि, रायपुर से बलौदाबाजार होते हुए सारंगढ़ तक फोरलेन सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिससे इस पूरे अंचल की तस्वीर बदल जाएगी।

इस आयोजन में  चंद्रकांत वर्मा, विष्णु राजा, कृपाल सिंह, सविता चंदाता, सरोज चंद्रवंशी, शकुंतला, दिनेश जी शामिल थे। प्रशासनिक अमले से SDM रामसवार पवे, दिनेश पुटे, मदनलाल वर्मा, दयाशंकर मिश्रा, धनक बंजाड़े, बबीता मूर्ति, रुक्मणी वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, अजीत उमाय वर्मा, स्थानीय सरपंचगण, जिला पंचायत के CEO एवं विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment