“रात की अंधेरी सड़क पर चमकी पुलिस की मानवता — जवानों ने बचाई घायल की जान”

NFA@0298
2 Min Read


गरियाबंद। जिले की पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी है, बल्कि इंसानियत की मिसाल भी पेश कर रही है। बीती रात गरियाबंद मुख्यालय से करीब पाँच किलोमीटर दूर एक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जान बचाने में दो पुलिस जवानों ने ऐसा काम किया जिसने सबका दिल जीत लिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात ग्राम मालगांव के पास किसी अज्ञात कार ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे तड़पता रहा। इसी बीच, सिटी कोतवाली पुलिस के जवान योगेश्वर सिंह और मुरारी यादव को घटना की सूचना मिली। दोनों बिना देरी किए तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया।

– Advertisement –

Ad image

अस्पताल में इलाज के दौरान घायल की पहचान ग्राम काजनसरा निवासी देव ध्रुव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि देव ध्रुव को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस जवानों की तत्परता से उसे समय रहते इलाज मिल गया, जिससे उसकी जान बच पाई।

स्थानीय लोगों ने जवानों के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि “गरियाबंद पुलिस सिर्फ यूनिफॉर्म नहीं, बल्कि मानवता की ड्यूटी भी निभा रही है।”

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment