मेहनत और लगन का मिला सम्मान: गरियाबंद

NFA@0298
1 Min Read


गरियाबंद। CG NEWS: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए कलेक्टर बीएस उइके ने पहल करते हुए दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 में उच्च अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी समर्पण के साथ पढ़ाई जारी रखने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम को सफलता की कुंजी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Source link

Share This Article
Leave a Comment