बिल्डिंग से कूदने वाली युवती की हालत नाजुक,सिर में आई गहरी चोट

NFA@0298
2 Min Read


विभूतिखंड इलाके का मामला

On

Harshit Picture

पीजीआई में जारी है इलाज

लखनऊविभूतिखंड इलाके में 11वीं मंजिल से कूदने वाली लड़की की हालत सीरियस है। उसके सिर के पिछले हिस्से में गहरी अंदरूनी चोट पहुंची थी। उसे लोहिया संस्थान से सोमवार को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि हालत स्थिर होने के बाद लड़की के बयान दर्ज किए जाएंगे।

गौरतलब है कि घटना रविवार की पार्श्वनाथ प्लाजा की है। शाम 7:15 बजे 11वीं मंजिल पर वोडाफोन कॉलसेंटर में कार्यरत एक 22 साल की युवती ने छलांग लगा दी थी। उसकी पहचान रायबरेली के अजयनगर कमलापुर की शिवांशी पाल के रूप में हुई। वह अपनी बहन के साथ खरगापुर इलाके में किराए के कमरे में रहती है। सहकर्मियों ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 7:15 बजे शिवांशी वॉशरूम जाने की बात कहकर ऑफिस से निकली थी। कुछ देर बाद उसने वॉशरूम की खिड़की खोलकर छलांग लगा दी।

 

पहले तल पर लगे टीन शेड से टकराने के कारण उसकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है, न ही पुलिस को कोई शिकायत दी है। बहन का कहना है कि शिवांशी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी।

 

इंस्पेक्टर थाना विभूतिखंड अमर सिंह का कहना है हालत स्थिर होने के बाद युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही कुछ साफ हो पाएगा। परिवार से अगर कोई शिकायती पत्र मिला तो उस पर भी जांच की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment