बाइक-कार के बाद अब घोड़ा बना शराब

NFA@0298
2 Min Read


बिहार।  CRIME NEWS: बेतिया जिले से शराब तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने बाइक, कार और ट्रक के बाद अब घोड़े को तस्करी का जरिया बना लिया। पुलिस ने छापेमारी कर घोड़े पर लदी विदेशी शराब की खेप बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस अनोखे तरीके ने पुलिस के साथ-साथ इलाके के लोगों को भी चौंका दिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतन थाना पुलिस ने बन्हौरा रोड पर कार्रवाई की। इस दौरान एक लाल-उजले रंग के घोड़े पर शराब लदी मिली। जांच में सामने आया कि तस्कर घोड़े के जरिए शराब की सप्लाई कर रहा था ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने मौके से कुल 121 पीस (180 एमएल) विदेशी शराब, यानी करीब 21.780 लीटर शराब जब्त की। साथ ही बन्हौरा निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब उत्तर प्रदेश से गंडक नदी पार कर बिहार लाई जा रही थी और इसके लिए घोड़े का इस्तेमाल किया जा रहा था।

हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करों का यह अनोखा जुगाड़ भी फेल हो गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग हैरानी जता रहे हैं कि अब तस्करी के खेल में घोड़े भी शामिल हो गए हैं।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment