बरसात से पहले शहर की व्यवस्था दुरुस्त, जिला पंचायत

NFA@0298
2 Min Read


अंबिकापुर। CG NEWS: अंबिकापुर में बरसात से पहले शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। जिला पंचायत सभाकक्ष में बिजली विभाग, नगर निगम, एनएच और पीडब्ल्यूडी विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए, जहां बरसात पूर्व तैयारियों और लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।

जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में बिजली, सड़क और नगर निगम से जुड़े कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बारिश शुरू होने से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिजली समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 63 हजार हितग्राहियों में से करीब 60 हजार लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा चुका है।

– Advertisement –

Ad image

साथ ही पांच नए सब स्टेशन बनाए जाने की बात भी कही, जिससे अघोषित बिजली कटौती पर रोक लग सकेगी।बैठक में शहर की सड़कों को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि महामाया चौक से बंगाली चौक तक सड़क निर्माण का कार्य अगले दो से चार दिनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधूरे कार्यों को बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।हालांकि मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि डामर की लगातार बढ़ती कीमतों और मानसून के नजदीक होने की वजह से कुछ विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और संभावना है कि इस वर्ष कुछ काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment