प्रेमी संग जाने की जिद पड़ी भारी

NFA@0298
2 Min Read


उत्तर प्रदेश । Viral Video: बांदा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमी के साथ जाने की जिद पर एक युवती को उसके ही परिजनों ने बीच सड़क बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग युवती के बाल पकड़कर उसे सड़क पर पटकते, घसीटते और थप्पड़-घूंसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस हरकत में आ गई। मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसके साथ जाने की जिद कर रही थी। परिवार के लोग लगातार इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन जब युवती नहीं मानी तो विवाद बढ़ गया। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर ही युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी।

– Advertisement –

Ad image

इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज भी हुई। मारपीट में युवती घायल हो गई, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। नरैनी कोतवाली के SHO संदीप तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और परिवार के भीतर होने वाली हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment