प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों के साथ पुलिस कमिश्नर ने लिया बड़े का स्वाद

NFA@0298
1 Min Read


वाराणसी । शनिवार की देर रात्रि वाराणसी की पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों के लिए आयोजित बड़ा खाना कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सहभागिता की। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को अपने बीच पाकर प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की। बड़ा खाना में सभी प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों ने एक साथ भोजन कर टीम भावना का प्रदर्शन भी किया।

बड़ा खाना में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों से कहा कि

प्रशिक्षण अवधि प्रत्येक आरक्षी के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होती है। महिला आरक्षियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा अत्यंत प्रशंसनीय रहा है। प्रशिक्षण अवधि प्रत्येक आरक्षी के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण होती है, क्योंकि इसी समय अनुशासन, कार्यकुशलता, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा का विकास होता है। महिला आरक्षियों द्वारा अब तक प्रदर्शित अनुशासन, उत्कृष्ट कार्यशैली, समर्पण एवं दायित्वबोध की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी सहित पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों की उपस्थिति रही।



Source link

Share This Article
Leave a Comment