पुरानी रंजिश में जीजा की हत्या, साला

NFA@0298
2 Min Read


जशपुर। CRIME NEWS: जशपुर जिले के कोतबा क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद में छोटे साले और भाभी ने मिलकर अपने जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम फरसाटोली निवासी मुरली राम यादव (40) ने गांव की सोनिया यादव से प्रेम विवाह किया था। 30 मार्च को बेटे के जन्मदिन पर घर में कार्यक्रम रखा गया था।

– Advertisement –

Ad image

इसी दौरान रात करीब 11 बजे मुरली राम शराब के नशे में पत्नी के मायके पहुंचा, जहां उसका छोटे साले शिवकुमार यादव (35) और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव (37) से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और दोनों ने मुरली राम को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि मिथिला यादव ने डंडे से भी हमला किया।

गंभीर हालत में मुरली राम किसी तरह घर पहुंचा, लेकिन अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कोतबा ले गए, जहां से डॉक्टरों ने सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां 4 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है।

– Advertisement –

Ad image

इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना में इस्तेमाल डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment