
नगर निगम चरोदा भिलाई 3 अंतर्गत उम्दा वार्ड में आयोजित सुशासन तिहार मे स्वास्थ्य विभाग के स्टाल शिविर कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह ने निरीक्षण किया बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर मे कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आभा आई डी बनाने की जानकारी लिया शिविर 23 लोगों का आभा आई डी बनाई गई कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अपने समाने एक हितग्राही का आभा आई डी बनवाया लोगों से अपील करते हुए कहा आभा आई डी प्रत्येक बनाए उसमें उस व्यक्ति की हेल्थ संबंधित सम्पूर्ण जानकारी रहती है जिससे किसी भी स्वास्थ्य केंद्र मे देखकर चिकित्सको को ईलाज उपलब्ध कराने में सहयोग तथा मरीजों की पूर्व की स्वास्थ्य की स्थिति का पता चलता है बीईईटीओ सैय्यद असलम ने कहा कि सुशासन तिहार स्वास्थ्य शिविर मे कुल 34 लोगों के जांच किया गया जिसमें 7 गर्भवती की जांच,1 हितग्राही को निश्चय पोषण आहार कीट दिया गया
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शिविर मे आने वाले लोगों को एन सी डी कार्यक्रम अंतर्गत बी पी, शुगर की स्क्रीनिंग कर पोर्टल में दर्ज करने निर्देश दिए शिविर में 34 लोगों ओरल कैंसर का,32 लोगों का बीपी स्क्रीनिंग ओर 7 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग किया गया एक नय बी पी मरीज व एक नया शुगर मरीज का सत्यापन किया गया आए हुए अभिवावकों को 14 वर्ष से ऊपर आयु की लड़कियों को एच पी व्ही वैक्सीन लगाने प्रेरित करता किया गया तथा शिविर मे विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों से भी एच पी व्ही वैक्सीन लगाने लोगों को उसकी जानकारी प्रदान कर सहयोग करने अपील किया गया एच पी व्ही वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का महत्पूर्ण वैक्सीन है जो निशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 एवं चरोदा मे प्रति दिन लगया जा रहा है
निरीक्षण दौरान आयुक्त नगर निगम चरोदा डी एस राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एस डी एम महेश सिंह राजपूत चिकित्सक डा ज्योति देवांगन,एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास,सीपीएम विवेक मिंज सी एच ऐ मंजूषा फार्मासिस्ट गीतांजलि एम पी डब्लू नारायण साहू आर एच ओ चंद्रसेन, नेतराम साहू पारूल देशमुख राहुल यादव हिमांशु सूर्यवंशी उपस्थित थे


