दीवारों पर लिखे गणित के सूत्र, मोबाइल-टीवी से दूरी… तान्या निषाद ने गरीबी को हराकर हासिल किए, 12वीं में 95% अंक -गणित में 100/100

NFA@0298
2 Min Read


रानीतराई। खारुन नदी तट पर बसे ग्राम बोरेंदा की रहने वाली तान्या निषाद ने कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी प्रतिभा का ऐसा परिचय दिया है, जिसने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। निर्धन परिवार में जन्मी तान्या ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है।

तान्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला केसरा की छात्रा हैं। उनके पिता मनहरण निषाद मात्र 9वीं तक और माता लोकेश्वरी निषाद 5वीं तक ही शिक्षित हैं। परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घर में निवास करता है और आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद तान्या ने अपनी पढ़ाई जारी रखी।

Oplus_16908288

विशेष बात यह है कि तान्या ने बिना किसी ट्यूशन के स्वयं अध्ययन कर यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने अपने कमरे की दीवारों पर गणित के सूत्र लिखकर लगातार अभ्यास किया और मोबाइल व टीवी जैसी चीजों से दूरी बनाकर पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई की। घर के कामों में सहयोग करते हुए भी उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। तान्या की इस उपलब्धि पर विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू,केसरा सरपंच डॉ ईश्वर निषाद,कामेश कश्यप,चोवाराम निषाद,डा नोहर साहू,सागर सिन्हा,कमलेश पटेल,चंद्रशेखर सिन्हा,बहुर निषाद,परमानंद साहू सहित अनेक सामाजिक बंधुओं ने घर पहुंचकर बधाई दी और उनके जज्बे को सलाम किया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment