डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ‘अमेरिका ने भारतीय जहाज़ों पर ईरान के ड्रोन हमले को नाकाम किया’

NFA@0298
2 Min Read


डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ‘अमेरिका ने भारतीय जहाज़ों पर ईरान के ड्रोन हमले को नाकाम किया’


13-Jun-2026 8:40 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ‘भारतीय जहाज़ों पर ईरान के ड्रोन हमले को अमेरिकी सेना ने नाकाम कर दिया.’

शुक्रवार को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा, “बीती रात हॉर्मुज़ स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाज़ों पर किया गया उनका (ईरान) ड्रोन हमला पूरी तरह नाकाम कर दिया गया. यह पूरी तरह अस्वीकार्य है. उन्हें तुरंत अपनी स्थिति तेज़ी से सुधारनी चाहिए.”

ग़ौरतलब है कि इस हफ़्ते ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों वाले तीन जहाज़ों पर अमेरिकी नेवी ने हमला किया था, जिनमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर सेटेबेलो के इंजन को निशाना बनाने की बात कही थी.

यह वही जहाज़ है, जिस पर हुए हमले में तीनों भारतीय नाविक मारे गए.

इसे लेकर भारत ने नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के राजनयिक के साथ कड़ा विरोध दर्ज कराया.

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात कर इस घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने शुक्रवार को बताया कि मार्को रुबियो से इस बारे में उनकी बात हुई है.

उधर, ईरान ने भी भारतीय नाविकों की मौत के लिए अमेरिका की निंदा की है.

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने एक्स पर लिखा, “भारतीय कमर्शियल जहाज़ों पर अमेरिका के क्रूर हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है. ये हमले अमेरिका की सशस्त्र लूट और राज्य प्रायोजित समुद्री डकैती की नीति के स्पष्ट प्रमाण हैं.” (bbc.com/hindi)



Source link

Share This Article
Leave a Comment