झोपड़ी छाप के साथ मैदान में उतरे सुरेंद्र साहू, भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

NFA@0298
3 Min Read


  • अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं”, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक-04 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार साहू के चुनाव कार्यालय का ग्राम पाहंदा (अ) में विधिवत शुभारंभ किया गया। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा की ऐतिहासिक विजय का संकल्प लिया। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से “झोपड़ी छाप” में मुहर लगाकर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के चेयरमैन एवं विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया और भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान का विधिवत आगाज किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, चुनाव प्रभारी दिलीप साहू, उपकार चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर कमलेश चंद्राकर, मंडल प्रभारी राहुल पंडित, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा चंद्राकर, नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अध्यक्ष दयानंद सोनकर, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े, जनपद पंचायत पाटन सभापति प्रणव शर्मा, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, महामंत्री कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, लोकमनी चंद्राकर, मोहन साहू, ग्राम सांकरा सरपंच रवि साहू, श्रीमती गायत्री साहू, ग्राम झीट सरपंच रुपेंद्र “राजू” साहू, जिला भाजपा प्रवक्ता रितेश शर्मा, सुरेश निषाद, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, सरपंच इसरावती ठाकुर, पूर्व सरपंच मोहन साहू, कुलेश्वर निर्मलकर, चेतन देवांगन, भारत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने संगठन की एकजुटता एवं अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासन और संगठन की ताकत से आगे बढ़ने वाली पार्टी है तथा किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सुरेंद्र साहू का नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा, विकास और जनसेवा का चुनाव है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करना होगा।
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का समर्थन यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि क्षेत्र की जनता विकास एवं सुशासन के पक्ष में खड़ी है। वहीं चुनाव प्रभारी दिलीप साहू ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने तथा जनपद पंचायत पाटन में विकास की नई दिशा देने का संकल्प लिया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment