जनपद रामपुर ने आईजीआरएस रैंकिंग में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

NFA@0298
1 Min Read



रामपुर। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी आईजीआरएस अनुराग सिंह के कुशल नेतृत्व में आईजीआरएस कार्यालय द्वारा जनशिकायतों का निस्तारण उच्च स्तर पर किया जा रहा है। उक्त के फलस्वरूप माह अप्रैल–2026 में शासन स्तर पर की गई समीक्षा (मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट) में जनपद रामपुर ने आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जनपद रामपुर माह जनवरी,फरवरी एवं मार्च में भी प्रथम स्थान पर रहा था।

जनपद रामपुर में प्राप्त समस्त शिकायतों का समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को जनपदीय पुलिस द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा उनका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया गया।

निस्तारित की गई शिकायतों की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी प्राप्त किया जा रहा है,जिससे भविष्य में सेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। जनपद रामपुर के प्रथम स्थान पर आने पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आईजीआरएस शाखा में नियुक्त कर्मियों को बधाई देकर उत्साहवर्धन किया गया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment