जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 04 उपचुनाव हेतु चुनाव प्रभारी बनाए गए मोरध्वज (मोनू) साहू, जिला कांग्रेस ने जांरी किया आदेश

NFA@0298
2 Min Read


पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 04 में होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने सर्वसम्मति से श्रीमती उर्वशी साहू, पति स्वर्गीय शैलेश साहू को जनपद सदस्य पद हेतु कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है।जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के निर्देशानुसार उक्त चुनाव के सफल संचालन, समन्वय एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज (मोनू) साहू को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री द्वारा जारी संगठनात्मक आदेश में कहा गया है कि मोरध्वज (मोनू) साहू अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं कांग्रेस विचारधारा के प्रति समर्पण भाव के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।कांग्रेस पार्टी ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि सभी एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने हेतु पूरी ताकत के साथ चुनाव अभियान में भाग लें। पार्टी को विश्वास है कि क्षेत्र की जनता कांग्रेस की नीतियों, विकास कार्यों एवं जनहितकारी सोच पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को आशीर्वाद प्रदान करेगी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment