गांजा, अफीम, डोडा पावर प्लांट की भट्टी में आग के हवाले

NFA@0298
1 Min Read


गांजा, अफीम, डोडा पावर प्लांट की भट्टी में आग के हवाले


15-May-2026 7:42 PM

रायपुर, 15 मई। शुक्रवार को नॉर्थ जोन पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न थानों के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत  जब्त गांजा और अन्य नशीले पदार्थों को नष्ट किया। इसमें कुल 52 प्रकरणों में जप्त 272.027 किलो  गांजा,  2.150 किलो डोडा, 484.49 ग्राम अफीम,  37.839 ग्राम हेरोईन,  5036 नग टैबलेट/कैप्सुल एवं 545 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप को  पावर प्लांट के भट्ठी/फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी रायपुर के एसीपी  अमित तुकाराम काम्बले (भा.पु.से.),  उपायुक्त (नॉर्थ)  मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), उपायुक्त आबकारी  राजेश कुमार शर्मा, एसीपी (नॉर्थ) आकाश मरकाम, थाना प्रभारी खम्हारडीह सुश्री मानसी नानाभाउ साकोरे(भा.पु.से.) एवं निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी उरला, बी.एल. चन्द्राकर गुढ़ियारी उपस्थित रहे ।



Source link

Share This Article
Leave a Comment