कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, अब इतनी हो गई क़ीमत

NFA@0298
1 Min Read


कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, अब इतनी हो गई क़ीमत


01-Jun-2026 8:30 AM

कॉमर्शियल सिलेंडर की क़ीमतों में आज यानी 1 जून से इज़ाफ़ा हुआ है. भारत की सबसे बड़ी सरकारी रिफ़ाइनर कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत 42 रुपये बढ़ा दी है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक़, पांच किलो वाले फ़्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतों में भी 11 रुपए का इज़ाफ़ा किया गया है.

दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपए में मिल रहा है. जबकि पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत 821 रुपये हो गई है.

हालांकि, घरेलू सिलेंडरों के दामों में किसी तरह की वृद्धि नहीं हुई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने शुक्रवार कहा था कि सरकार ईंधन सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए रणनीतिक भंडार बना रही है और लगातार सप्लाई सुनिश्चित कर रही है.

उन्होंने यह भी बताया कि जमाख़ोरी के ख़िलाफ़ क़दम लगातार उठाए जा रहे हैं. (bbc.com/hindi)



Source link

Share This Article
Leave a Comment