कुकदा की बेटी ने बढ़ाया मान, CBSE

NFA@0298
1 Min Read


जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद गर्व की खबर सामने आई है। शिवरीनारायण तहसील के छोटे से गांव कुकदा की बेटी सोनल साहू ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार 98 दशमलव 2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।

– Advertisement –

Ad image

सोनल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर की छात्रा हैं और बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उनके पिता कौशल प्रसाद साहू और माता कविता साहू दोनों ही शिक्षक हैं, जिनसे उन्हें शिक्षा के संस्कार विरासत में मिले।
सोनल की इस शानदार सफलता से गांव में खुशी और जश्न का माहौल है। सोनल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
हम भी सोनल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment