कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने क्यों कहा

NFA@0298
4 Min Read


रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे के दौरान भाजपा विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट की घटना और 8 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस सिर्फ भाजपा नेताओं के लिए है। आम आदमी की उन्हें कोई फिक्र नहीं है।

दरअसल, धरमलाल कौशिक का मोबाइल लूट और फिर आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दीपक बैज के मोबाइल चोरी मामले की चर्चा भी तेज हो गई है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा विधायक का मोबाइल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 8 घंटे में गिरफ्तार कर मोबाइल भी बरामद कर लिया, जबकि दीपक बैज के मोबाइल चोरी मामले में अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।

इन चर्चाओं को लेकर द लेंस ने जब दीपक बैज से बात की तो उन्होंने रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बैज ने कहा कि रायपुर की कमिश्नरेट पुलिस सिर्फ भाजपा विधायकों के लिए काम कर रही है। आम जनता और पीड़ित कांग्रेसियों से पुलिस को कोई मतलब नहीं है।

कांग्रेस भवन से दीपक बैज का आईफोन 29 जून 2025 को रायपुर स्थित ‘राजीव भवन’ से चोरी हो गया था। यह चोरी उस समय हुई जब दीपक बैज राजीव भवन में NSUI के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक के दौरान ही उनका फोन अचानक गायब हो गया।

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा विधायक का मोबाइल महज 8 घंटे में ढूंढ लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन आम आदमी जब लूट का शिकार होता है तो थानों में एफआईआर दर्ज कराने में ही घंटों लग जाते हैं।

दीपक बैज ने हाल की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार लूट की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस कितने पीड़ितों को उनका मोबाइल वापस दिला पाई है, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती और केवल मोबाइल गुम होने की सूचना दर्ज कर ट्रेसिंग में डाल दिया जाता है।

दीपक बैज कहते हैं कि जब कभी कुछ मोबाइल बरामद होते हैं तो पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बल्क में मोबाइल लौटाने की कार्रवाई दिखाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों के मामलों में पुलिस की सक्रियता उतनी नहीं दिखाई देती, जितनी सत्ता पक्ष के नेताओं के मामलों में दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा विधायक की जगह कोई आम नागरिक होता तो पुलिस इतनी तेजी से आरोपी तक नहीं पहुंच पाती।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी नागरिकों को समान दर्जा देते हुए पीड़ित समझा जाए। उन्होंने कहा कि जिस गंभीरता और तत्परता से पुलिस ने भाजपा विधायक के मामले में काम किया, उसी तरह हर पीड़ित के मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: अमित शाह का बड़ा ऐलान: ‘बस्तर में विकास कारखानों से नहीं डेयरी से होगा’



Source link

Share This Article
Leave a Comment