कविनगर थाना: आधुनिकता, सौंदर्य और सामाजिक सौहार्द का जीवंत संगम बना ‘आदर्श पुलिस केंद्र’

NFA@0298
3 Min Read



गाजियाबाद। थाना कविनगर का नया स्वरूप न सिर्फ आधुनिक सुविधाओं का उदाहरण बनकर उभरा है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द, जनसहभागिता और पुलिस-जन विश्वास का जीवंत प्रतीक भी बन गया है। सौंदर्यकरण और अत्याधुनिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित यह थाना अब देश के सर्वश्रेष्ठ थानों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

थाने में प्रवेश करते ही स्वच्छ, सुसंगठित और आकर्षक वातावरण एक सुखद अनुभूति कराता है। परिसर में सजे सुंदर फव्वारे और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा ‘नारी शक्ति’ और ‘मिशन शक्ति’ के संदेश को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करते हैं, जो समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है।

27 अप्रैल को आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ और मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी ने संयुक्त रूप से इस नव-निर्मित स्वरूप का लोकार्पण किया।कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, उद्यमियों और पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे एक सामाजिक उत्सव का रूप दे दिया।

इस पूरे सौंदर्यकरण और विकास कार्य में एसीपी सूर्यबली और थाना अध्यक्ष अनुराग शर्मा का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से यह परिवर्तन संभव हो पाया। वहीं कार्यक्रम का कुशल संचालन एसीपी प्रिया श्रीपाल ने प्रभावशाली ढंग से किया। डीसीपी नगर धवल जायसवाल के नेतृत्व में पूरे आयोजन की रूपरेखा और क्रियान्वयन सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के दौरान उन व्यापारियों और उद्यमियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया, जिन्होंने थाने के नवनिर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। यह पहल पुलिस और समाज के बीच मजबूत साझेदारी का उदाहरण बनकर सामने आई। अजय गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल एवं समाजसेवी ने कहा कि अंत में सभी अतिथियों के लिए उत्कृष्ट भोजन व्यवस्था की गई, जिसने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

कविनगर थाने का रूपांतरण यह संदेश देता है कि जब प्रशासन और समाज साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो न केवल व्यवस्थाएं सुधरती हैं, बल्कि आपसी विश्वास और सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होता है।

जय हिंद

अजय गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल एवं समाजसेवी!



Source link

Share This Article
Leave a Comment