एस. एच. जे. मॉर्डन स्कूल में आयोजित भागवत कथा में गोबर्धन पूजा भक्ति में डूबे श्रद्धालु

NFA@0298
3 Min Read


IMG_20260524_231559

फिरोजाबाद, विभव नगर स्थित एस. एच. जे. मॉर्डन स्कूल प्रांगण में आयोजित “श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ” के पंचम दिवस परम पूज्य महामृत्युंजय पीठाधीश्वर महाकाल उज्जैन के स्वामी श्री प्रणवपुरी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की मधुर एवं अलौकिक बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। 
व्यास जी प्रणव पुरी महाराज ने  पंचम दिन के अवसर पर  
पूतना उद्धार प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने विष पिलाने आई पूतना का भी उद्धार कर यह संदेश दिया कि प्रभु से अधिक दयालु इस संसार में कोई नहीं। माखन चोरी लीला के माध्यम से उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सृष्टि भगवान की है, और गोपियों के घर माखन ग्रहण कर भगवान ने उन पर अपनी विशेष कृपा बरसाई। व्यास जी महाराज ने कहा कि ये गोपियाँ पूर्व जन्म के ऋषि-मुनि थे, जिन्होंने भगवान की भक्ति के लिए जन्म लिया था।

कुबेर पुत्र उद्धार प्रसंग के माध्यम से उन्होंने कहा कि धन और वैभव यदि संस्कारों से न जुड़ा हो तो वह मनुष्य को अहंकार की ओर ले जाता है। बच्चों में संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का होना अत्यंत आवश्यक है। वहीं कालिया नाग प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने संकट और मृत्यु के भय के बीच भी आनंद एवं विश्वास के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।
इस दौरान महाराज जी ने गोवर्धन पर्वत प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर इन्द्र के अहंकार का मर्दन किया गया। यह प्रसंग हमें यह संदेश देता है, कि जिस प्रकार भगवान ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। इस अवसर पर पूरा कथा पण्डाल गोबर्धन महाराज का विधि विधान से पूजन कर अपने आप को गौरान्वित कर महाराज श्री के मुखारबिंद से गाये गये भजन श्री गोबर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज रहो पर मन्त्रमुग्ध होकर थिरकते नजर आये। और गोबर्धन महाराज की जय भगवान श्रीकृष्ण की जय के नारे लगाने लगे , मौजूद सभी श्रद्धालुओ के भक्ति भाव से कथा प्रांगड़ मथुरा- व्रन्दावन और गोबर्धन लग रह था। गोबर्धन भगवान को  छप्पन भोग ,कढ़ी चावल आदि से भोग लगाया गया।भक्तो ने गोबर्धन जी का पूजन कर प्रसाद में माल पुआ ग्रहण किया।
इस अवसर पर कथा आयोजक मालती शर्मा , ओम प्रकाश शर्मा,नेहा शर्मा, शिवम शर्मा,
 कौशल किशोर उपाध्याय, धीरेंद्र शर्मा, विनय कुमार शर्मा, डॉ प्रभाष्कर रॉय, देवेन्द्र शास्त्री, देवी चरण अग्रवाल, डॉ गणेश दत्त शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment