एंटी करप्शन टीम ने दबोचा बिजली विभाग का रिश्वतखोर संविदाकर्मी, JE के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज 

NFA@0298
2 Min Read



 

बदायूं/बरेली। बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के संविदाकर्मी को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अवर अभियंता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

बुधवार को ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने टीम के साथ कार्रवाई की है। आरोपी अनस कादरी पुत्र अकरम कादरी निवासी जाफर खां पुराना शहर बारादरी बरेली को मॉडल टाउन के पास 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी जुलाई 2017 से लाइन कुली संविदाकर्मी के पद पर तैनात था।

शिकायतकर्ता नितिन आनंद पुत्र विजय निवासी मॉडल टाउन थाना बारादरी बरेली ने शिकायत की थी कि उनके मकान के बढ़े हुए बिजली बिल के समायोजन के नाम पर आरोपी 18 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को रकम लेते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दूसरे आरोपी के रूप में अवर अभियंता जितेन्द्र केसरवानी का नाम सामने आया है। टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने दोनों आरोपियों अनस कादरी संविदा लाइन कुली और JE जितेन्द्र केसरवानी के विरुद्ध थाना बारादरी जनपद बरेली पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। प्रशासन का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment