अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, लाखों

NFA@0298
1 Min Read


महासमुंद। CG NEWS: महासमुंद पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिरको स्थित एक स्क्रैप यार्ड पर छापा मारा है। पुलिस ने मौके से करीब 10 टन संदिग्ध लोहा स्क्रैप जब्त कर पूरे यार्ड को सीलबंद कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे-53 किनारे ग्राम सिरको में अवैध रूप से कबाड़ यार्ड संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद बसना पुलिस ने दबिश देकर यार्ड की तलाशी ली।

जांच में भारी मात्रा में पुराने मशीन, पंप, बाइक पार्ट्स, एंगल, पाइप, कूलर और अन्य लोहे का कबाड़ मिला। यार्ड संचालक तनवीर दानी से स्क्रैप के वैध दस्तावेज और लाइसेंस मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 10 हजार किलो स्क्रैप जब्त कर यार्ड को सील कर दिया। मामले की जांच जारी है।

– Advertisement –

Ad image

 

 

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment