अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

NFA@0298
2 Min Read


पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के विनोचा कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने देर रात तेज रफ्तार और शराब के नशे ने एक युवक की जान ले ली, मिली जानकारी के अनुसार, युवक शराब के नशे में धुत होकर तेज गति से अपनी बाइक चला रहा था, तभी अचानक वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण उसकी बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई। यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि युवक को शरीर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सिम्स रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की  की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

घटना के बाद बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने आम जनता से अपील की है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि दूसरों की जान के लिए भी घातक है, इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें।

 

– Advertisement –

Ad image

1 April 2026 LPG Price : आम आदमी को लगा बड़ा झटका; गैस की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर में अब क्या है नया रेट

 CG News : धरसीवां में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण: सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment