पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के विनोचा कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने देर रात तेज रफ्तार और शराब के नशे ने एक युवक की जान ले ली, मिली जानकारी के अनुसार, युवक शराब के नशे में धुत होकर तेज गति से अपनी बाइक चला रहा था, तभी अचानक वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण उसकी बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई। यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि युवक को शरीर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सिम्स रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की की जा रही है।

घटना के बाद बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने आम जनता से अपील की है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि दूसरों की जान के लिए भी घातक है, इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें।

