कांकेर। CG NEWS: नरहरपुर थानाक्षेत्र के अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में एक युवक द्वारा महिला प्रभारी डॉक्टर और स्टाफ के साथ की गई अभद्रता से हड़कंप मच गया, आरोप है कि युवक गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाता रहा और जब स्टाफ ने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो उसने फोन छीनकर बदतमीजी की,
यहां तक कि महिला डॉक्टर को भी देख लेने की धमकी दे डाली; घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है।



