
रानीतराई। शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में जनभागीदारी समिति की बैठक जनभागीदारी समिति अध्यक्ष निर्मल जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, बैठक में सर्वसम्मति से अनेकों निर्णय लिया गया , महाविद्यालयीन शुल्क के साथ, नवीन महाविद्यालय भवन में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण ,रख रखाव के लिए कर्मचारी नियुक्ति सहित अन्य विषय पर चर्चा हुआ और बैठक उपरांत रानीतराई में पदस्थ रहे प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें ससम्मान बिदाई दिया गया। जनभागीदारी अध्यक्ष निर्मल जैन व सभी सदस्यों ने मिश्रा जी के विगत 17 माह के महाविद्यालय में कार्य की सराहना करते हुए उनके जीवनकाल में शिक्षा के लिए कार्य ,बच्चों के साथ उनके पालक की तरह किए गए व्यवहार और अपने स्टॉफ ,अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ परिवार की तरह किए व्यवहार को सभी ने सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए ।
बिदाई अवसर पर प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने भी भावुकता के साथ अपने महाविद्यालय सेवा काल में किए गए कार्यों व जहां जहां भी अपनी सेवाएं दिए है उस बात को बताते हुए उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के प्रति आभार व्यक्त कर रानीतराई शासकीय महाविद्यालय में बिताए हुए सुनहरे पलो को याद कर जनभागीदारी समिति ,अधीनस्थ प्राध्यापक व कर्मचारियों के प्रति आभार माना,
बैठक व बिदाई अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष निर्मल जैन,सदस्यगण धनराज साहू, शरद बघेल, ईश्वर यादव , लुभम बंछोर ,प्रमोद जैन, भविष्य जैन श्रीमती भगवती साहू,श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर,प्राध्यापक चंदन गोस्वामी सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे ।


