सेलूद में शासकीय जमीन में अवैध मुरम खनन, सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। विकासखंड पाटन के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद के धान फड़ केंद्र क्रमांक-3 के समीप छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य के पीछे स्थित सरकारी भूमि में अवैध रूप से मुरम खनन किए जाने का मामला सामने आया है। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली, तहसीलदार मनोज रस्तोगी, ग्राम सरपंच खिलेश मारकंडे, पटवारी पूर्व पांच रवि पटेल एवं योगेश चंदेल तत्काल मौके पर पहुंचे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने खनन स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मुरम खनन के स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे सरकारी जमीन पर अवैध गतिविधि की पुष्टि हुई। तहसीलदार ने संबंधित पटवारी को आवश्यक दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिए तथा अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध मुरम खनन किया जा रहा था, जिसकी शिकायत कई बार की गई थी। लेकिन आज तक अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने से उनका हौसला बुलन्द है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment