सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

NFA@0298
1 Min Read


भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Crime : जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

 

– Advertisement –

Ad image

मामला थाना बलौदा क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी संजय मिरी 16 फरवरी को पारिवारिक कार्यक्रम में बाहर गए थे। 23 फरवरी को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ है। अज्ञात चोरों ने घर से सोने का हार, 20 हजार रुपये नगद और आधार कार्ड पार कर दिया था।

 

– Advertisement –

Ad image

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बलौदा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही दिव्यांशु सूर्यवंशी उर्फ भईया और सुशीला बाई सूर्यवंशी, निवासी जावलपुर को हिरासत में लिया गया।

 

कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना हो रही!



Source link

Share This Article
Leave a Comment