सुकमा में पोटाकेबिन विद्यार्थियों को एआई व कोडिंग

NFA@0298
1 Min Read


सुकमा। CG NEWS:जिला कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में आदिवासी अंचल के 12 पोटाकेबिन में अध्ययनरत बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी कड़ी में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस एवं कोडिंग की शिक्षा प्रदान किए जाने हेतु वेनिक सेरो (WENIC CERO), जगदलपुर संस्था द्वारा कंप्यूटर शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में आयोजित किया गया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यशाला में संस्था की विशेषज्ञ शिरीन कुनाल सोना द्वारा सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों को एआई, बेसिक कोडिंग, डिजिटल साक्षरता तथा रचनात्मक सीखने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षकों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार पोटाकेबिन के बच्चों को सरल, रोचक और प्रायोगिक तरीके से नई तकनीकें सिखाई जा सकती हैं।

– Advertisement –

Ad image

जिला प्रशासन की इस पहल से सुकमा के दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को तकनीकी शिक्षा का नया आयाम मिलेगा तथा भविष्य में उनके लिए बेहतर कैरियर अवसरों के द्वार खुलेंगे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment