सीबीएसई ने 10-12 वीं की परीक्षा तिथियों में बड़ा बदलाव

NFA@0298
2 Min Read


सीबीएसई ने 10-12 वीं की परीक्षा तिथियों में बड़ा बदलाव


30-Dec-2025 10:55 PM

रायपुर, 30 दिसंबर। सीबीएसई ने 10-12 वीं की परीक्षा तिथियों में बड़ा बदलाव किया है। इसके अनुसार 10 की परीक्षा अब 3 मार्च के स्थान पर -11 मार्च से शुरू होंगी। वहीं 

12 वीं की 10 अप्रैल से शुरू होंगी। 

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, यह फैसला प्रशासनिक समीक्षा  के बाद लिया गया है ताकि पूरी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि सिर्फ 3 मार्च के पेपर ही आगे बढ़ाए गए हैं, जबकि बाकी पूरा टाइमटेबल पहले की तरह ही रहेगा।

CBSE द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार, 10वीं क्लास के जो पेपर 3 मार्च को होने वाले थे, अब वे 11 मार्च 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इनमें तिब्बती, जर्मन, नेशनल कैडेट कोर (NCC), भोटी, लिंबू, लेप्चा और कर्नाटक संगीत (वोकल) जैसे विषय शामिल हैं।

वहीं, अगर 12वीं क्लास की बात करें, तो 3 मार्च को होने वाला लीगल स्टडीज (Legal Studies) का पेपर अब सीधे 10 अप्रैल 2026 को होगा। बोर्ड ने इस लंबे अंतराल के पीछे किसी विशेष विषय का हवाला न देते हुए इसे पूरी तरह से प्रशासनिक फैसला बताया है। स्कूलों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे फौरन इसकी जानकारी छात्रों और उनके माता-पिता तक पहुँचाएं ताकि ऐन वक्त पर किसी भी तरह की गफलत न हो।



Source link

Share This Article
Leave a Comment