सीजेए चुनाव में आनंद शर्मा अध्यक्ष, सुशील शुक्ला महामंत्री निर्वाचित

NFA@0298
2 Min Read



शाहजहांपुर। सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) शाहजहांपुर का सत्र 2026 के लिए चुनाव मंगलवार को प्रेस क्लब सभागार में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वर्मा एडवोकेट की देखरेख में मतदान से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया पूरी कराई गई। चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इरफान सहायक चुनाव अधिकारी, प्रेमशंकर गंगवार चुनाव अधिकारी तथा राजीव रंजन मीडिया प्रभारी रहे। चुनाव टीम के अनुसार अध्यक्ष पद पर आनंद शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित सक्सेना को पराजित कर जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर सुशील शुक्ला विजयी रहे, जबकि उनके मुकाबले संतोष उपाध्याय को कम मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विमलेश पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव टीम का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि जिले में यह पहली बार हुआ जब किसी पत्रकार संगठन का चुनाव पूर्णतः लोकतांत्रिक तरीके से मतदान द्वारा कराया गया। पूरे दिन चुनाव को लेकर गहमागहमी बनी रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पत्रकार मतदान के लिए पहुंचे, जिससे उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। अचानक चुनाव स्थल पर पहुंचे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केपी गुप्ता ने पत्रकारों द्वारा इस तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाए जाने पर प्रसन्नता जताई और निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार संजीव गुप्ता ने इस चुनाव प्रक्रिया को पत्रकार संगठनों के लिए एक स्वस्थ और अनुकरणीय परंपरा बताया। सीजेए के इस चुनाव की चर्चा न केवल जिले में बल्कि आसपास के जनपदों में भी हो रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment