सांसद बृजमोहन की चाची प्रेमलता

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर | CG NEWS: रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की पूजनीय चाची, स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गुरुवार को पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्री राम विचार नेताम, केदार कश्यप, मंत्री टंक राम वर्मा ने स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल को नमन किया।

– Advertisement –

Ad image

इसके अलावा विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, संपत अग्रवाल, रंजना साहू, धमतरी महापौर रामू रोहरा, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, CSIDC अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष  नवीन अग्रवाल, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू, पूर्व विधायक संजय ढीढी, संतोष बाफना, देवजी भाई पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता  छगन मुंदड़ा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, हीरा ग्रुप के चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश थोरानी, सच्चिदानंद उपासने एवं यश प्रताप जूदेव, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों, पत्रकारों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भगवान से पुण्य आत्म की शांति के साथ ही परिवार के सदस्यों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी का स्नेह और संवेदना परिवार को संबल प्रदान करने वाला है।

 

 

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment