सड़क दुर्घटना में एलएलबी छात्र की मौत,तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

NFA@0298
2 Min Read


On

Harshit Picture

लखनऊ बीबीडी इलाके में तेज रफ्तार कार ने एलएलबी के छात्र को टक्कर मार दी। छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस में पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 

कल्ली पश्चिम पीजीआई निवासी आर्यन सिंह (23) पुत्र संदीप सिंह रामस्वरूप में एलएलबी थर्ड ईयर का छात्र था। सोमवार को वह बाइक से कॉलेज आया था। शाम करीब 4 बजे घर जा रहा था। गोयल इंस्टिट्यूट के पास तेज रफ्तार टाटा नेक्सॉन कार ने छात्र की बाइक में टक्कर मार दी।

 

वह अनियंत्रित होकर वहीं गिर गया। छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद युवती ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस से इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया घटना के बाद किसी युवती ने पुलिस और परिवार को जानकारी दी थी। करीब 1 घंटे तक छात्र वहां पड़ा तड़पता रहा। इसके बाद एम्बुलेंस पहुंची। जब तक वह अस्पताल पहुंचा, तब तक देर हो चुकी थी। ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment