संसद की विशेषाधिकार समिति में सांसद अग्रवाल की नियुक्ति

NFA@0298
1 Min Read


संसद की विशेषाधिकार समिति में सांसद अग्रवाल की नियुक्ति


03-Mar-2026 7:20 PM

छत्तीसगढ़ को मिली नई पहचान

रायपुर/ नई दिल्ली 3 मार्च। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को संसद की अत्यंत महत्वपूर्ण विशेषाधिकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संसदीय मर्यादाओं के प्रति प्रतिबद्धता तथा जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता का प्रमाण है। यह समिति अगले एक वर्ष के लिए होगी।

समिति के अध्यक्ष  वरिष्ठ सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद होंगे। 

संसद की विशेषाधिकार समिति का मुख्य कार्य लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्यों को प्राप्त विशेषाधिकारों की रक्षा करना तथा यदि किसी सदस्य के विशेषाधिकार का हनन होता है, तो उसकी जांच कर अनुशंसा प्रस्तुत करना है।अग्रवाल की यह नियुक्ति न केवल रायपुर लोकसभा क्षेत्र, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। वे पूर्व में राज्य सरकार में संसदीय कार्य मंत्री भी रहे हैं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment